{"_id":"64d14a0e9a8c9070610cac25","slug":"dm-started-the-campaign-by-cutting-ribbon-in-the-first-phase-of-mission-indradhanush-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-1507-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में डीएम ने फीता काटकर की अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में डीएम ने फीता काटकर की अभियान की शुरूआत
विज्ञापन
बहजोई। मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में डीएम मनीष बंसल ने फीता काटकर अभियान की शुरूआत की। इस बीच स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। वहीं जादूगर ने शो दिखाकर अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया।
सोमवार को डीएम ने नगर पालिका परिषद के परिसर में पहुंचकर फीता काटकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। वहीं हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने बैंड-बाजे के साथ रैली निकाली। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्राओं ने नारे लगाकर अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
इस बीच कोर पीसीआई संस्था की ओर से चलाई गए खुशी एक्सप्रेस वाहन को भी डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू समेत एसीएमओ डाॅ. पंकज विश्नोई, डाॅ. संतोष कुमार, डाॅ. विरास यादव, डीपीएम संजीव राठौर, डाॅ. दानिश, अरशद रसूल, प्रवीन कुमार व महेश चंद्र गौतम रहे।