{"_id":"61e9ba6e20ecf0434e4ce7aa","slug":"dm-sp-took-stock-of-the-enrollment-rooms-chandausi-news-mbd4165921191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने नामांकन कक्षों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने नामांकन कक्षों का लिया जायजा
विज्ञापन
बहजोई। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर डीएम व एसपी ने नामांकन कक्षों का जायजा लिया। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर में लगे बैरियर व बैरिकेडिंग समेत दूसरे सुरक्षा इंतजामों को भी बारीकी से परखा।
गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में नामांकन प्रक्रिया को लेकर की गई प्रेसवार्ता के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों को देखा। सबसे पहले डीएम व एसपी ने पुलिस अधीक्षक दफ्तर के बाहर बने बैरियर को लेकर जानकारी ली। इसके बाद खंड विकास अधिकारी बहजोई दफ्तर परिसर में बने विधानसभा चंदौसी के नामांकन कक्ष की बैरिकेडिंग व दूसरी व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार से सटे विधानसभा गुन्नौर के नामांकन कक्ष का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि नामांकन के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी।
वहीं एसपी ने बताया कि नामांकन के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई गोपाल सिंह मय पुलिस बल के तैनात रहेंगे। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर व आसपास 8 निरीक्षक, 20 उप निरीक्षक, 25 महिला कांस्टेबिल व 100 कांस्टेबिल समेत एक कंपनी पीएसीबल की तैनाती की गई है। वहीं एलआईयू की भी पूरी निगरानी रहेगी। यातायात पुलिस भी मार्गों पर पूरी व्यवस्था बनाए रखेगी।