{"_id":"63e82b0096e482078303a995","slug":"dm-reprimanded-for-not-getting-the-data-of-children-left-out-of-vaccination-gave-instructions-to-get-100-percent-vaccination-sambhal-news-c-15-1-51562-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: टीकाकरण से छूटे बच्चों का डाटा न मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार, शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: टीकाकरण से छूटे बच्चों का डाटा न मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार, शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
संभल। बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों को टीके लगाने के लिए 13 फरवरी से 24 फरवरी तक विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर संभल अर्बन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वंचित रहे बच्चों की संख्या अंकित न मिलने और रिकॉर्ड रजिस्टर में कमियां देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही समय समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। दरअसल, शासन ने नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए विशेष पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण का विशेष पखवाड़ा 13 से 24 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें विशेष अभियान चलाकर बच्चों को टीकाकरण कराया जाएगा। प्रशासन भी छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत टीके लगाने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला अस्पताल स्थित अर्बन सीएचसी का निरीक्षण किया है। वहां उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से सर्वे को लेकर जानकारी ली। रिकॉर्ड रजिस्टर को चेक किया। रजिस्टर में छूटे बच्चों के नाम व रिकॉर्ड न होने पर फटकार लगाई और एक सप्ताह में रिकॉर्ड जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आशा ट्रैकर बुक में नियमित रिकॉर्ड अंकित किए जाने व समय समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अगर कोई परिवार टीकाकरण का विरोध करता है तो उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व धर्मगुरू से वार्ता कर सहयोग करने की अपील करें।
0000
13 से 24 फरवरी तक विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिसमें छूटे बच्चों को टीका लगाया जाएगा। संभल अर्बन और जुनावई में टीकाकरण शत प्रतिशत नहीं हुआ था और स्थिति अंसतोष जनक पाई गई थी। शनिवार को संभल अर्बन का निरीक्षण कर छूटे बच्चों का डाटा जुटाने व शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
मनीष बंसल, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
0000
13 से 24 फरवरी तक विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिसमें छूटे बच्चों को टीका लगाया जाएगा। संभल अर्बन और जुनावई में टीकाकरण शत प्रतिशत नहीं हुआ था और स्थिति अंसतोष जनक पाई गई थी। शनिवार को संभल अर्बन का निरीक्षण कर छूटे बच्चों का डाटा जुटाने व शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मनीष बंसल, जिलाधिकारी, संभल