{"_id":"603566e88ebc3e1dcc71cc22","slug":"dm-reached-the-srinagar-kaneta-of-bahjoi-and-gave-children-medicine-chandausi-news-mbd380721954","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बहजोई के श्रीनगर कनैटा पहुंचकर बच्चों को पिलाई दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बहजोई के श्रीनगर कनैटा पहुंचकर बच्चों को पिलाई दवा
विज्ञापन
बहजोई। मिशन इंद्रधनुष-3 के प्रथम चरण का शुभारंभ विकासखंड के गांव श्रीनगर कनैटा में पहुंचकर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने किया। इस बीच डीएम ने बच्चों को दवा भी पिलाई।
मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष-3 के तहत नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को दस जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया और दवा पिलाई गई।
एसीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामजीलाल ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष-3 के प्रथम चरण का आयोजन 23 फरवरी, 1 व 2 मार्च 2021 को होगा। इसमें नियमित टीकाकरण से छूटे 0 से 2 वर्ष के बच्चों को टीबी, गलाघोटू, काली खांसी, टिटनेस, दिमागी बुखार, पीलिया, खसरा, पोलियो, रूबेला व डायरिया तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डा. अजय वर्मा, अपर शोध अधिकारी महेश चंद्र गौतम, डीपीएम संजीव राठौर व मोहम्मद दानिश सुहैल आदि मौजूद रहे।