फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM praised the farmers after seeing the cultivation of strawberries

Sambhal News: स्ट्राॅबेरी की खेती देखकर किसानों की डीएम ने की प्रशंसा की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
DM praised the farmers after seeing the cultivation of strawberries
संभल। असमोली बाईपास किनारे हो रही स्ट्राॅबेरी की खेती का बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निरीक्षण किया। स्ट्राॅबेरी की खेती करने वाले किसानों की प्रशंसा की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि किसान नई तकनीक से खेती कर रहे हैं। इससे दूसरे किसानों को भी प्रेरित होना चाहिए।
विज्ञापन

संभल बाईपास किनारे-किनारे मौसम के विपरीत जाकर किसान शेख इकबाल समेत कई किसानों ने स्ट्रॉबेरी के पौधे लाकर कई एकड़ कृषि भूमि में फसल लगाई थी। इसमें शुरूआत से ही अच्छा फायदा हुआ। यही वजह है कि अब इसके रकबे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई किसान अब इसे कर रहे हैं। फसल का दायरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी की फसल करने वाले किसानों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर के अलावा इसकी सप्लाई पहाड़ी क्षेत्र नैनीताल, शिमला व मसूरी में भी की जाती है। इसकी बढ़ती मांग से यह क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि नई तकनीक से खेती किसानों की अच्छी पहल है। इस खेती को अन्य किसान भी अपनाएं। जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल सके। कहा कि प्रयास करेंगे इस खेती का दायरा बढ़ाया जाए। अन्य किसानों को उत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed