फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM ordered to suspend the secretary who has been missing from the Gram Panchayat for one and a half months

लगातार डेढ़ माह से ग्राम पंचायत से गायब चल रहे सचिव को डीएम ने दिया निलंबित करने का आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
DM ordered to suspend the secretary who has been missing from the Gram Panchayat for one and a half months
जिलाधिकारी मनीष बसंल ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी उमेश त्यागी के साथ कैला देवी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाएं तो ठीक मिली, लेकिन बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने सचिव को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

पंवासा ब्लॉक क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव स्थित कैला देवी धाम के पास बनी गोशाला का निरीक्षण मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष बसंल ने किया। उनके साथ सीडीओ उमेश कुमार त्यागी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को गोशाला पर व्यवस्थाएं तो ठीक मिली। गोशाला निरीक्षण के बाद जब वो ग्रामीणों से रुबरु हुए तो बातचीम में ग्रामीणों ने डीएम से सचिव की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि बीते डेढ़ माह से सचिव गांव में नहीं आ रहे। ग्रामीणों से सचिव की शिकायत सुन जिलाधिकारी ने सचिव को निलंबित कर एक माह का वेतन काटने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एडीओ अनिल कुमार, वीरेंद्र राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed