फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dm meetinh with businessman in sambhal

व्यापारियों ने डीएम के समक्ष रखा अतिक्रमण व पानी की निकासी का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
dm meetinh with businessman in sambhal
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की ओर से नगर पालिका क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बैठक में व्यापारियों ने डीएम संजीव रंजन के समक्ष अतिक्रमण का मुद्दा रखते हुए बताया कि नगर पालिका क्षेत्रों में दुकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण है। वहीं बेतरतीब खड़े वाहन भी सुचारू आवागमन में बाधा बनते हैं। इस बीच बहजोई व चंदौसी पालिका क्षेत्र में नाले-नालियों के गंदे पानी की निकासी का मुद्दा भी रखा गया। व्यापारियों का कहना था कि पानी की निकासी न होने से अधिकतर स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर बहता है। इस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारियों से अतिक्रमण हटवाकर सड़क पर आवागमन सुचारु कराए जाने तथा पानी की बेहतर निकासी कराए जाने को कहा। वहीं चंदौसी में जल निगम की ओर से डाली गईं पाइप-लाइन के कारण जगह-जगह सड़क टूटी होने की बात भी रखी गई। इस पर डीएम ने संबंधित अफसरों से बिना जानकारी सड़क न तोड़े जाने की बात कही। साथ ही बिजली आपूर्ति को लेकर भी डीएम ने सख्ती बरती।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में डीएम ने विभागीय अफसरों को मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed