फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dm meeting with all district officer

ग्राम प्रधानों पर लंबित जांचों को 7 फरवरी तक पूरा कर दें आख्या: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
dm meeting with all district officer
बहजोई। जिले भर में ग्राम प्रधानों पर चल रही लंबित जांचों को 7 फरवरी तक पूरा कर अधिकारी अपनी आख्या उपलब्ध कराएं। लापरवाही पर कार्रवाई तय है। यह बात जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिकारियों संग की गई समीक्षा बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों व कार्यदायी संस्थाओं की ओर से सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण में कमी पाए जाने पर कार्रवाई तय है। प्रधानमंत्री फसल बीमा पर पूरा ध्यान दिया जाए। पशु चिकित्सक गौशालाओं में पहुंचकर गोवंशीय पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करें। पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। श्रमिकों के उत्थान को शत-प्रतिशत पंजीकरण कराकर योजनाओं से लाभांवित करें। ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्रों को आवास उपलब्ध कराए जाएं। राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह का गठन कर अधिक से अधिक महिलाओं को इस अनूठी योजना से जोड़ा जाए। जॉब कार्ड व आधार कार्ड का शत-प्रतिशत अपडेट कराया जाए। सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, सीएमओ डा. अजय कुमार सक्सेना, पीडी रमेश चंद्र, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ जाहिद हुसैन व डीएसटीओ महेंद्र सिंह समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed