फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM gave instructions regarding the campaign starting from 13th September

Sambhal News: 13 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

Wed, 13 Sep 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions regarding the campaign starting from 13th September
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डीएम ने 13 सितंबर को राष्ट्रपति की ओर से दोपहर 12 बजे आयुष्मान भवः अभियान की शुरूआत को अधिकारियों के साथ बैठक की।मंगलवार को हुई बैठक में सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा व आयुष्मान ग्राम पंचायत आयुष्मान अर्बन वार्ड शामिल है। इस बीच स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर व अंगदान का संकल्प का कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण व कार्ड बनवाने का कार्यक्रम होगा। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई रहे। आयुष्मान सभा व मेला को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। डीएम के मुताबिक 15 सितंबर सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब प्रेस वार्ता भी होगी। एडीएम प्रदीप वर्मा, पीडी ज्ञान सिंह, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई व कुलदीप आदिम, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस वेदराम, बीएसए चंद्रशेखर व सीएचसी प्रभारी व बीडीओ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article