{"_id":"616b220c0c709d716d428637","slug":"dm-gave-instructions-for-quality-disposal-of-complaints-chandausi-news-mbd406389536","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम संजीव रंजन ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें 76 शिकायर्तें आइं। जिसमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव रंजन लोगों की शिकायतें सुनने पहुंचे। इस दौरान फरियादियों को एक-एक करके भेजा जा रहा था। इस दौरान राजस्व विभाग की 25, पुलिस विभाग की 23, विकास विभाग की चार, विद्युत विभाग की सात, चकबंदी विभाग की पांच, पंचायती राज की चार, आपूर्ति की चार शिकायतें आईं। कुल 76 शिकायतों में से मौके पर राजस्व विभाग की चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
अन्य 72 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। ताकि फरियादी संतुष्ट हो और दोबारा शिकायत न करें। इस मौके पर एसडीएम रामकेश धामा, सीओ राकेश सिंह व अन्य अधिकारी रहे।