{"_id":"613908c08ebc3eb72e5e4067","slug":"dm-gave-approval-247-new-beneficiaries-will-get-disability-pension-in-the-current-financial-year-sambhal-news-mbd401980342","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दी स्वीकृति, चालू वित्त वर्ष में 247 नए लाभार्थियों को मिलेगी दिव्यांग पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दी स्वीकृति, चालू वित्त वर्ष में 247 नए लाभार्थियों को मिलेगी दिव्यांग पेंशन
विज्ञापन
संभल। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद संभल जिले में 247 नए लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन मिलेगी। ब्लॉकवार लाभार्थियों का चयन किया गया है। वहीं, यदि अन्य पात्र दिव्यांग हैं और पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं तो वह निकट के जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। सत्यापन के बाद उन्हें भी पेंशन मिलेगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 247 नए दिव्यांगों को पेंशन देने के लिए स्वीकृति मिली है। इसमें असमोली ब्लॉक क्षेत्र के 17, बहजोई के 25, बनियाखेड़ा के 41, गुन्नौर के 24, जुनावई के 13, पवांसा के 32, रजपुरा के 20, संभल के 38, बबराला के दो, चंदौसी के नौ, संभल नगर पालिका क्षेत्र के 15, बहजोई नगर पालिका क्षेत्र के आठ और सिरसी के दो लाभार्थी शामिल हैं।
संगीता सिंह ने बताया कि दिव्यांग पेंशन के लिए दिव्यांगता 40 फीसदी से ऊपर होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों मेें 46080 और शहरी क्षेत्र में 56460 की आय होनी चाहिए। उम्र भी 18 पार होनी चाहिए। यदि ऐसे दिव्यांग हैं तो वह भी अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं, पात्रता के सत्यापन के बाद उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा।