फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM distributed motorized tricycles to 72 disabled people

डीएम ने 72 दिव्यांगों को वितरित की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
DM distributed motorized tricycles to 72 disabled people
चंदौसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में बृहस्पतिवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फीता काट कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिलाधिकारी संजीव रंजन व मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने 72 दिव्यांगों मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद में दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बोले मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उन दिव्यांगों को वितरित किया जा रहा है, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है। कार्यक्रम में लाभार्थी दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के साथ-साथ प्रमाण पत्र व हेलमेट भी दिया गया है। इस अवसर पर डीआईओएस मनोज कुमार आर्य, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, बीएसए दीपिका चतुर्वेदी, एसडीएम राजपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संगीता सिंह, शैलजा मिश्रा, शैलेंद्र कुमार गौतम, सुरेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed