{"_id":"65ca9d7685ca6cf74e0c47d4","slug":"dm-discussed-about-preparations-for-board-exams-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-107765-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की चर्चा
Tue, 13 Feb 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर सोमवार की रात जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा निष्पक्ष, नकलविहीन रूप से कराई जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट शामिल हुए। डीएम ने जिले में बनाए गए कुल 77 परीक्षा केंद्रों को 24 घंटे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चालू रखने व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान क्या करें क्या ना करें पर आधारित बिंदुओं को रेखांकित किया गया। जिले के संवेदनशील केंद्रों को लेकर अतिरिक्त दिशा निर्देश दिए। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने कंट्रोल रूम का नंबर भी साझा किया गया। इस दौरान सीडीओ भरत कुमार मिश्रा, एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी अनुकृति शर्मा, डीआईओएस वेदराम, कार्यक्रम के संयोजक सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।