फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM and SP inspected Chandausi railway station

डीएम व एसपी ने चंदौसी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected Chandausi railway station
चंदौसी। शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल, एसपी चक्रेश मिश्र ने चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जीआरपी व आरपीएफ से जानकारी ली। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा कड़ी रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरे हर समय संचालित रहे।
विज्ञापन

कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल, एसपी चक्रेश मिश्र चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद उन्हें स्वयं जाकर चेक किया। आरपीएफ व जीआरपी थाने में पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। जगह जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। संभल जिले में अभी शांति है और इसे कायम रखें। किसी भी स्थिति से निपटने को हर समय तैयार रहें। इस मौके पर एसपी चक्रेश मिश्र, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ सुभाष चंद, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश, आरपीएफ व जीआरपी थाना प्रभारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed