{"_id":"670c5987dfacdde9750f74a4","slug":"dj-falls-on-dancing-children-one-dead-three-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1003-114222-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डांस कर रहे बच्चों पर गिरा डीजे, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डांस कर रहे बच्चों पर गिरा डीजे, एक की मौत, तीन घायल
Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गांव मिठनपुर में शनिवार रात तिलक समारोह में कंपन अधिक होने पर डांस कर रहे बच्चों पर डीजे गिर गया। हादसे में गांव निवासी नीरेश्क के बेटे कृष्णा (6) की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक बच्चे को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
गांव मिठनपुर निवासी चंद्रकेश के बेटे विनोद कुमार का रिश्ता सहसवान थाना क्षेत्र के गांव केसों की मढ़ैया निवासी सेवकराम की बेटी से तय हुआ है। शनिवार विनोद का तिलक समारोह था। रात करीब 10 बजे सभी रिश्तेदार खाना खाकर चले गए। रात करीब 11 बजे मोहल्ले के बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे। तेज आवाज और अधिक कंपन होने होने की वजह से स्पीकर बच्चों के ऊपर गिर गए। हादसे में नीरेश का बेटा कृष्णा (6) तथा गांव के ही हरिओम का बेटा अमित (8), दुलीचंद का बेटा विकास (10), जयपाल का बेटा प्रदीप (3) घायल हो गए। परिजन घायलों को उपचार के लिए गांव दहगवां में निजी चिकित्सक लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा और अमित को अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कृष्णा की मौत हो गई। जबकि अमित का अलीगढ़ और विकास व प्रदीप का गांव के ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
नहीं थी सेफ्टी बेल्ट, रस्सी से बांधे गए थे स्पीकर
तिलक समारोह के दौरान बिना परमीशन देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। इतना ही नहीं डीजे के बॉक्स मेज पर रख दिए और सभी बॉक्स को रस्सी से बांध दिया था। जबकि स्पीकर को आपस में सेफ्टी बेल्ट से बांध कर रोका जाता है। लेकिन रस्सी बांध स्पीकर को रोका गया। नतीजन धमक अधिक होने से रस्सी की पकड़ ढीली पड़ गई और स्पीकर बच्चों पर गिर गए। जिससे हादसा हो गया। डीजे बजाने की परमीशन भी नहीं ली गई थी। मृतक कृष्णा के पिता नीरेश का कहना है कि डीजे संचालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। जिसमें उसके बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन
सदमे में परिजन
डीजे गिरने से हादसे का शिकार हुए कृष्णा की मौत का सदमा परिजन बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मां इंग्लेश देवी रो-रोकर बेसुध हो गईं। कृष्णा अपने दो भाई और दो बहनों में बीच का था। गांव के ही निजी विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। पिता नरेश खेती किसानी करते हैं।
-- -- --
डीजे के नीचे दबकर बच्चे की माैत का मामला संज्ञान में है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी