{"_id":"67929b72dc6c7dbfe10eb877","slug":"divisional-trials-for-junior-hockey-team-on-28th-sambhal-news-c-15-mbd1042-568976-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जूनियर हॉकी टीम के लिए मंडलीय ट्रायल 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जूनियर हॉकी टीम के लिए मंडलीय ट्रायल 28 को
Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। खेल निदेशालय की ओर से गोरखपुर में तीन से आठ फरवरी तक प्रदेश स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता (बालिका) आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 27 जनवरी को शाम तीन बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल 28 जनवरी को दोपहर दो बजे से होगा। यह ट्रायल नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित होगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के मुताबिक ट्रायल में एक जनवरी 2005 के बाद की जन्मी सभी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगी।
विज्ञापन