फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Divisional Food Controller saw the arrangements at paddy purchasing centers

Sambhal News: संभागीय खाद्य नियंत्रक ने धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखीं

Fri, 11 Oct 2024 04:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Divisional Food Controller saw the arrangements at paddy purchasing centers
चंदौसी (संभल)। संभागीय खाद्य नियंत्रक शैलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर धान खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए और धान खरीद संबंधित रजिस्टर चेक किए। केंद्र से बाहर रहने पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े 11 बजे करीब मुरादाबाद संभागीय खाद्य नियंत्रक शैलेश कुमार चंदौसी नवीन मंडी पहुंचे और गंदगी और छुट्टा पशुओं को देख नाराजगी जताई। मंडी सचिव मलखान सिंह को सफाई व्यवस्था और छुट्टा पशुओं को संरक्षित कराने के निर्देश दिए। मंडी के सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। आरएफसी द्वितीय क्रय केंद्र पर शिकायत पंजिका न मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के देरी से पहुंचने पर फटकार लगाई। इस दौरान डीएफएमओ संजीव राय, एसडीएम नीतू रानी, एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed