फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   district prison will built in chandausi village ghasipur

जिला कारागार चंदौसी तहसील के गांव घासीपुर में बनेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
district prison will built in chandausi village ghasipur
चंदौसी। सब कुछ सही रहा तो जनपद का जिला कारागार तहसील चंदौसी के गांव घासीपुर में बन सकता है। शासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। कारागार के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जमीन अधिग्रहण के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश शासन ने जारी किए हैं। जिससे जनपद में कारागार का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

जनपद सृजित हुए आठ वर्ष हो गए हैं। जनपद का बहजोई में जिला मुख्यालय बनाए जाने की घोषणा की गई। इतने लंबे समये के बाद भी जनपद के पास मुख्यालय पर अपने कार्यालय नहीं हैं। विभिन्न विभागों के जिला कार्यालय बहजोई ब्लॉक व अन्य विभागों के कार्यालयों से संचालित हो रहे हैं। योगी सरकार बनने पर जिला कारागार तहसील चंदौसी के गांव घासीपुर में बनाए जाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

इस ओर से कछुआ गति से कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि अभी तक जिला प्रशासन केवल कारागार के लिए जमीन चिह्नित कर पाया है। उसने गांव घासीपुर के पास 27.280 हेक्टेअर भूमि चिह्नित कर ली है। लेकिन इसके बाद कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन इसको लेकर गंभीर है। जिला कारागार मुरादाबाद के अधीक्षक ने जिला प्रशासन संभल को पत्र लिखा है कि जिला कारागार के निर्माण के लिए तहसील चंदौसी के गांव घासीपुर में चयनित की गई भूमि को खरीदने के लिए किसानों, ग्राम समाज की चयन समिति की रिपोर्ट एवं किसानों के सहमति पत्र, खसरा, खतौनी, नजरी नक्शा, रजिस्ट्री शुल्क आदि समेत संपूर्ण प्रस्ताव अति शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं। ताकि प्रस्ताव शासन को शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके और जनपद में जिला कारागार का निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed