फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   District Panchayat will speed up the pace of development in the district with Rs 32 crores

Sambhal News: 32 करोड़ से जिले में विकास की गति को रफ्तार देगी जिला पंचायत

Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will speed up the pace of development in the district with Rs 32 crores
बहजोई। नए वित्तीय वर्ष में 32 करोड़ रुपये की लागत से जिला पंचायत जिले में विकास कार्य कराएगी। बृहस्पतिवार को हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में वर्तमान समेत आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले पुनरीक्षित आय-व्यय के प्रस्ताव पर सदन की मुहर लगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में होने वाले पुनरीक्षित बजट में 70 करोड़ 34 लाख 74 हजार 66 रुपये की आय का अनुमान है। इसमें एक अप्रैल 2023 को 37 करोड़ 55 लाख 33 हजार 450 रुपये की शेष धनराशि शामिल है। वहीं 31 मार्च 2024 तक 32 करोड़ 79 लाख 50 हजार 616 रुपये की आय का अनुमान है।
विज्ञापन


एएमए ने बताया कि इसके अलावा 31 मार्च 2024 तक 68 करोड़ 21 लाख 48 हजार रुपये के खर्च का अनुमान है। वहीं 2 करोड़ 13 लाख 25 हजार 853 रुपये की बचत होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर 37 करोड़ 69 लाख 61 हजार रुपये विभिन्न मदों से प्राप्त होने का अनुमान है। वहीं दो करोड़ 13 लाख 25 हजार 853 रुपये पुरानी शेष धनराशि शामिल करने पर कुल 39 करोड़ 82 लाख 86 हजार 853 रुपये की अनुमानित आय होने की संभावना है। इसी प्रकार 31 मार्च 2025 तक 36 करोड़ 38 लाख 3 हजार रुपये खर्च का अनुमान है। इस प्रकार 3 करोड़ 24 लाख 83 हजार 853 रुपये बचत का अनुमान है। एएमए ने बताया कि जिला पंचायत को यदि तय की गई अनुमानित आय प्राप्त होती है, तो 31 करोड़ 67 लाख रुपये की अनुमानित लागत से जिला पंचायत जिले में विकास कार्य कराएगी। बैठक में प्रभारी सीडीओ ज्ञान सिंह समेत डीएसओ शिवि गर्ग, सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार, बीएसए चंद्रशेखर, एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई, एसडीओ विद्युत अजय चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्यों की ओर से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने समेत दृूसरे मुद्दे भी उठाए गए। सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने छुटटा पशुओं से निजात दिलाए जाने का मुद्दा उठाया। इनका कहना था कि गांव काजी बेहटा में ग्रामीण छुट्टा गोवंश से परेशान हैं। अधिकारी ध्यान दें, तो समय से गोशालाओं में गोवंश संरक्षित हो सकेंगे। वहीं सभासद उमेश यादव की ओर से पोस्टमार्टम हाउस में बिजली आदि की व्यवस्था में सुधार कराए जाने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा सदस्य विजय यादव का कहना था कि बीते दिनों कुछ लोगों के हमले में वह घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन किसी भी स्तर से मदद नहीं मिली। सदन की ओर से पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले में कार्रवाई कराई जाए। ओमवीर कुशवाहा ने जल निगम की ओर से ग्रामीण अंचलों में पाइप लाइन डालने से टूटी सड़कों को ठीक कराने का मुददा उठाया। इस बीच ग्रामीणों को जबरन नैनो खाद दिए जाने का भी मुददा उठाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव का कहना था कि सभी अधिकारी संबंधित शिकायतों का समय रहते निस्तारण करा दें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article