फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Distribution started at ration shops after seven days

सात दिन बाद राशन दुकानों पर वितरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Distribution started at ration shops after seven days
चंदौसी। जिले में निर्धारित तिथि के सात दिन बाद राशन दुकानों पर वितरण शुरू किया गया। कुछ दुकानों पर पूर्ण राशन नहीं पहुंचने के कारण दुकानों पर ताला लगा मिला। जिसके चलते राशन कार्ड धारक परेशान दिखे। वहीं जिम्मेदारों का कहना है कि एक या दो दिन में दुकानों पर पूरा राशन पहुंचाने के बाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 960 राशन की दुकानें हैं तथा तीन लाख 94 हजार राशन कार्डधारक हैं। शासन ने इस बार दिसंबर माह में राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ एक किलो चना, एक किलो नमक और एक लीटर रिफाइंड देने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक माह की पांच तारीख से खाद्यान्न का वितरण शुरू हो जाता है। शासन से नमक, चना और रिफाइंड आने में देरी होने पर 12 दिसंबर से बांटने का निर्णय लिया था, लेकिन रविवार से संभल जनपद में आधी अधूरी व्यवस्था के साथ वितरण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

राशन दुकानों पर वितरण की रविवार को टीम ने पड़ताल की तो एक गांव की दुकान पर बिना नमक के ही राशन वितरित होता मिला। नमक न पहुंचने के कारण चंदौसी नगर क्षेत्र में रामस्वरूप रोड स्थित सहकारी संघ प्रथम, सहकारी संघ द्वितीय, सहकारी संघ पंचम, लोधियान स्थित प्रेमपाल की, गांव बनियाखेड़ा की राशन दुकान बंद मिलीं। इसके अलावा घटियागेट में नवल किशोर, घटियागेट में अंजू अग्रवाल, गांव मानकपुर नरौली, नगर नरौली की दुकानों पर राशन वितरित होता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकपुर नरौली
ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली में दोपहर 1.35 बजे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन का वितरण किया जा रहा था। कार्डधारकों को चना, रिफाइंड व गेहूं का वितरण किया जा रहा था, लेकिन नमक नहीं बांटा जा रहा था। राशन विक्रेता फुरकान अली का कहना है कि अभी नमक नहीं मिला, बाद में मिलने पर नमक भी बांट देंगे।
रसूलपुर कैली
ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव रसूलपुर कैली में दोपहर 12.55 बजे दुकान पर ताला लगा मिला। खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा था। राशन डीलर रश्मि ने बताया कि अभी नमक नहीं मिला है। नमक मिलने के बाद खाद्यान्न व अन्य सामान का वितरण किया जाएगा।
सहकारी संघ प्रथम व द्वितीय रामस्वरूप रोड चंदौसी
चंदौसी नगर के मोहल्ला रामस्वरूप रोड पर दोपहर 2.33 बजे सहकारी संघ राशन विक्रेता दुकान प्रथम व द्वितीय बंद मिली। दोनों पर ताला लटका था। राशन विक्रेता अनूप शंखधार व आशीष राघव का कहना है कि अभी नमक नहीं मिला है। नमक मिलने के बाद ही राशन का वितरण किया जाएगा।
घटियागेट
चंदौसी नगर के मोहल्ला घटियागेट में दोपहर 2.30 बजे राशन का विरण होता मिला। इस दुकान पर पालिकाध्यक्ष इंदू रानी ने कार्डधारकों को खाद्यान्न, नमक, रिफाइंड व चना देकर राशन वितरण का शुभारंभ किया।

नमक देरी से आया है। रविवार की सुबह तक कुछ दुकानों पर नमक नहीं पहुंच पाया था। जिस कारण उन दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण नहीं कराया गया। ताकि लाभार्थियों को सभी सामान एक साथ पूरा मिले। एक या दो दिन में सभी दुकानों पर नमक पहुंच जाएगा। जल्द ही पूरा वितरण करा दिया जाएगा।
नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed