{"_id":"5f4812e78ebc3e0bfe168ffd","slug":"dispute-with-electrical-employee-in-sambhal-sambhal-news-mbd360609154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग करने गए कर्मचारियों को दौड़ाया, पीटा और मोबाइल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग करने गए कर्मचारियों को दौड़ाया, पीटा और मोबाइल छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रूकनुद्दीन सराय में बिजली कर्मचारियों को दौड़ा लिया और कई कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली गलौज की गई। मोबाइल फोन छीन लिए और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। बिजली कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया। बिजली कर्मचारियों ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार केे शाम साढ़े चार बजे करीब एसडीओ अमरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह व जेई अजय यादव टीम के साथ रूकनुद्दीन सराय में बिजली चेकिंग करने गए थे। इस दौरान बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे जा रहे थे।
इसी दौरान एक बकाएदार का कनेक्शन काटते समय कहासुनी हो गई। बकाएदार ने काफी लोग एकत्र कर लिए और बिजली कर्मचारियों को दौड़ा लिया। इस दौरान दो कर्मचारियों के मोबाइल छीने गए। जिस वाहन से बिजली कर्मचारी चेकिंग करने गए थे उस वाहन में तोड़फोड़ की। बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और भीड़ को तितर बितर किया।
कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। जेई अजय यादव ने बताया कि जो बकाएदार है उसने ही भीड़ को एकत्र किया और हमला कराया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों को पीटा भी गया और फिर से चेकिंग करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए हैं। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा का कहना है कि विवाद हुआ है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।