फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute occurred during the procession, the kidnapping was reported to the police

बरात चढ़ने के दौरान हुआ विवाद, अपहरण की सूचना पुलिस को दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dispute occurred during the procession, the kidnapping was reported to the police
गवां। रजपुरा में बरात चढ़ने के दौरान दो पक्षो में मारपीट हो गई। इस दौरान बरात में अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी ने पुलिस को विवाद के बाद अपहरण किए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला विवाद का निकला। दोनों पक्षों के कुछ युवक हिरासत में लिए गए हैं। बुधवार की रात को बहजोई लाइन पार बस्ती से एक युवक की बरात रजपुरा आई थी। रात को करीब साढ़े नौ बजे बरात चढ़ने के दौरान बरातियों का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। इससे बरात में शामिल लोग इधर उधर भागने लगे। किसी ने रजपुरा थाना पुलिस को एक युवक के अपहरण किए जाने की सूचना दी। रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना गलत दी गई थी। बरात के कुछ लोग और स्थानीय लोगों में कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवक हिरासत में लिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed