फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dispute

बहजोई में दलित नेत्री का टेंट उखड़वाया

Sun, 01 May 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Sun, 01 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
dispute
सीडीओ-महिलाकर्मी का प्रकरण
सीडीओ और संविदा जिला समन्वयक के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोस्ती और नजदीकियों पर जोर देने की बातचीत के मामले में अब सियासी रंग भी घुलने लगा है। बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित (आईआरएस) के आने की भनक से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


बहजोई में बंबा रोड पर उनकी सभा के लिए लगाया गया टेंट पुलिस ने उखाड़कर फेंक दिया। भारी पुलिस बल व पीएसी भी तैनात कर दी। देर शाम जब महिला दलित नेता पहुंची तो उतरने से रोकने का नाटक किया गया। महिला नेता ने जबरन उतरकर एक चबूतरे पर माइक लेकर लोगों को संबोधित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस व पीएसी सिर्फ तमाशाई बनी रही। डीपीआरओ कार्यालय में तैनात स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक को बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष/दिल्ली में इन्कम टैक्स कमिश्नर प्रीता हरित ने ही सहारा दिया। उनके कहने पर ही जिला समन्वयक ने सीडीओ के खिलाफ आवाज बुलंद करने की हिम्मत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मीडिया में उछल जाने के बाद प्रीता हरित ने बहजोई आने का कार्यक्रम दे दिया। स्थानीय इकाई ने उनकी सभा की तैयारी कर दी लेकिन यह सब गोपनीय ही था लेकिन जैसे ही वहां महिलाएं एकत्र होनी शुरू हुई तो खुफिया तंत्र के माध्यम से जैसे ही जानकारी प्रशासन को हो गई। दोपहर को पीएसी व पुलिस बल पहुंचा और देखते ही देखते टेंट आदि उखाड़ दिया गया।


बिना अनुमति के किसी भी तरह की कोई सभा नहीं करने की चेतावनी दे दी। लेकिन आयोजक व महिलाएं, आसपास ही बैठे रहे। घंटों के इंतजार के बाद देर शाम 5.40 बजे प्रीता हरित बहजोई पहुंची तो एलआईयू इंस्पेक्टर बीएम पाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रीता हरित को गाड़ी से उतरने से ही रोक दिया। चेतावनी दे दी कि बिना अनुमति के उन्हें यहां नहीं उतरने दिया जाएगा लेकिन प्रीता हरित गाड़ी से उतरीं और पेड़ के नीचे खड़े होकर संबोधन शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed