फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dispute in narauli madhan

शराब की दुकान के विरोध में नरौली-मढ़न में हंगामा

Wed, 12 Apr 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 12 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
dispute in narauli madhan
नरौली में शराब की दुकान हटाने की मांग को लकर हंगामा कर रही महिलाओं काे समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
शराब की दुकानों के खिलाफ पब्लिक का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग अपने आसपास दुकान स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी को लेकर मंगलवार को नरौली में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। लाठी डंडे लेकर महिलाओं ने शराब की दुकान पर धाबा बोल दिया।
विज्ञापन


सेल्समैन डरकर अंदर से ताला लगाकर दुकान में ही बंद हो गया। पुलिस पहुंची तो महिलाओं से नोकझोंक हो गई। आखिरकार दुकान में ताला डालने के बाद दो घंटे तक हंगामा करने के बाद महिलाएं अपने घरों को लौटीं। वहीं मढ़न में महिलाओं ने प्रदर्शन कर शराब में ताला लगा दिया।वहीं अलिया कल्यानपुर गांव में आंदोलन जारी है। 
विज्ञापन


बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे में संभल-चंदौसी मार्ग पर हाईवे पर ही अंग्रेजी शराब की दुकान है। इसे अभी तक शराब कारोबारियों ने नहीं हटाया। इसको लेकर नरौली के मोहल्ला मकूपुरा व आसपास की करीब पचास से अधिक महिलाएं मूर्ति देवी की अगुवाई में लाठी डंडे लेकर सड़क पर आ गईं। उन्होंने शराब की दुकान पर धाबा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का आक्रोश देखकर सेल्समैन अंदर की दुकान में बंद हो गया। इसी बीच सूचना मिलने पर 100 डायल व नरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं को रोकने का प्रयास किया तो महिलाएं पुलिस से भी भिड़ने को तैयार हो गईं। गुस्से को भांपते हुए पुलिस ने दुकान में ताला डालकर महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।

करीब दो घंटे तक महिलाओं का हंगामा शराब की दुकान पर चलता रहा। महिलाओं का कहना है कि उनके पति व बेटे शराब पीकर घर लौटते हैं। महिलाओं व बच्चो के साथ मारपीट करते हैं, इसलिए वह बस्ती व आसपास के क्षेत्र में शराब की दुकान संचालित नहीं होने देंगी।

वैसे भी शासन ने हाईवे से पांच सौ मीटर की दूरी के बाद ही दुकान स्थापित करने के आदेश दिए हैं लेकिन यह दुकान हाईवे पर ही संचालित की जा रही है। काफी समझाने के बाद शाम को छह बजे महिलाएं घरों को लौटीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं में हंसमुखी, सावित्री देवी, सेवती, शंकुतला देवी, मधिया देवी, लीलावती, राजवती, हरिनंदी, शारदा देवी, चंपा देवी, राममूर्ति, उर्मिला देवी आदि शामिल रहीं।

शराब के ठेकों में महिलाओं ने जड़ा ताला, पुलिस पहुंची
संभल/ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में लोदीपुर मार्ग पर मढ़न गांव के अड्डे पर देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को हटाने को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने सामूहिक तौर पर आंदोलन किया। महिलाओं ने शराब की दोनों दुकानों के सेल्समैनों से दुकानें बंद करने को कहा। सेल्समैनों ने महिलाओं की मांग को अनसुना किया तो महिलाएं आक्रोशित हो गईं।

पहले देशी शराब की दुकान के सेल्समैन नरेंद्र सिंह को दुकान से बाहर निकालकर ताला जड़ा फिर अंग्रेजी शराब की दुकान में पहुंचकर महिलाओं ने सेल्समैन हिमांशु को बाहर निकाला। दुकान में ताला जड धरने पर बैठ गईं। सेल्समैन महिलाओं से दुकानें खोलने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।

दोनो सैल्समैनों ने दुकान बंद होने की सूचना ठेकेदार को दी तो ठेकेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाकर दोनों दुकानों में लगे तालों को खुलवाया। महिलाएं ताले खुले देखकर आक्रोशित हो गईं । बुधवार तक दुकानें न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली।


वहीं असमोली थाना क्षेत्र के गांव अलियाकल्यानपुर गांव में शराब की दुकान को  हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का नौवें दिन भी धरना जारी रहा। वहीं पुरुषों ने बुधवार को होने वाली महापंचायत की तैयारी की। महापंचायत में एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग शामिल होंगे।  इस बीच ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव के मुताबिक गांव की सीमा में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed