फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dispute in bike raily

बाइक रैली में बवाल, पत्थरबाजी में पांच भाजपाई घायल

Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
dispute in bike raily
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली में बवाल हो गया।  भाजपा कार्यकर्ताओं का दूसरे समूदाय के लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद हाथापाई और पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन


इसमें पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। एक कार्यकर्ता को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। बवाल की सूचना पर पांच थानों की पुलिस, एसपी, एएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठी फटकार लोगों को मौके से भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद तमाम युवा बाइकों संग सड़कों पर उतर आए। अपने अपने ग्रुप बनाकर विभिन्न मोहल्लों में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाले। 15-20 बाइकों के साथ युवा भाजपा समर्थकों का जुलूस जामा मस्जिद रोड की तरफ पहुंचा। इसमें शामिल युवा हर-हर मोदी, घर-घर योगी के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह युवा दो बार इस रास्ते से गुजरे जब तीसरी बार इसी रास्ते पर पहुंचे तो इन्हें रोकने और टोकने की कोशिश की। इसी दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की बाइक गिर गई और विवाद बढ़ने लगा। हाथापाई हुई। पांच भाजपा समर्थक घायल हो गए। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। इसमें अर्जुन गर्ग, ध्रुव वर्मा, लव गुप्ता, ललित, जितेंद्र घायल हो गए।

सूचना पर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। इसके बाद घायल अर्जुन गर्ग और ध्रुव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी के बाद भाजपाई जिला अस्पताल में एकत्र हो गए।

उन्होंने पुलिस पर बीजेपी समर्थकों को लाठियों से पीटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक करे खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी से भाजपाई भिड़ रहे थे। एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा देकर समर्थकों को शांत किया। इसके बाद एसपी भी पहुंच गए।


घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष कोतवाली पहुंचे। एसपी से कार्रवाई की मांग की। कुछ लोगों के नाम बताए जिन पर मारपीट का आरोप है। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि जुलूस निकालते भाजपा समर्थकों का कुछ लोगों से विवाद हुआ। विवाद में मारपीट हुई। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed