फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dispute for peer dead body

मेरठ के पीर का शव मनोटा में दफनाने को लेकर विवाद

Sun, 28 May 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 28 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
dispute for peer dead body
Police Line
मेरठ के एक पीर बाबा के शव को मनोटा में दफनाने की कोशिश पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति कर दी। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के विरोध देखते हुए कब्र खोदने से रोक दिया और शव को वापस मेरठ भेज दिया। इससे एक समुदाय के लोगों में रोष है।    
विज्ञापन

  
मेरठ की एक मजार के पीर बाबा मनोटा में आते-जाते थे और कव्वाली करते थे। पीर बाबा का मनोटा के लोगों से खास लगाव था। कुछ लोगों का कहना है कि, वह कहते थे कि मेेरे मरने के बाद मुझे यहीं पर दफन कर देना।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेरठ में बीमारी से पीर बाबा का निधन हो गया। इस पर मनोटा के कुछ लोग मेरठ पहुंच गए और उनके शव को लेकर शुक्रवार शाम 5.00 बजे मनोटा आ गए। शनिवार को दोपहर 2.00 बजे उनके शव को दफन किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने खेत में पक्की कब्र के लिए ईटों का इंतजाम किया। कब्र खुदवानी शुरू कर दी। यह जानकारी दूसरे समुदाय के लोगों को लगी तो उन्होंने नई परंपरा बताते हुए विरोध कर  दिया। इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के कुछ लोग आमने-सामने आ गए।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कब्र खोदने से लोगों को रोक दिया। बाद में पुलिस ने पीर बाबा के शव को वापस मेरठ भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एक समुदाय के लोगों ने मनोटा में शव को दफनाने का विरोध किया था। इसीलिए उन्हें वापस मेरठ भेज दिया है। वह लोग शव को मेरठ लेकर चले गए है। 


एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि विवाद की स्थिति उभरने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नसीहत दी गई है। साथ ही जो लोग शव को दफनाना चाहते थे वह लोग शांति व्यवस्था के हक में समझदारी दिखाकर शव को वापस ले गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed