फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dispute

नूरियोसराय में पथराव और फायरिंग

Sun, 22 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 22 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
dispute
संभल के नूरियो सराय में कोटे की दुकान को लेकर हुए विवाद में पथराव करते उपद्रवी।

विज्ञापन

कोटेदारी तय करने के लिए शनिवार को दोपहर नूरियोसराय गांव में मतदान हुआ। वोटों की गिनती के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित करने की बारी आई तो दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई और टकराव होने लगा। देखते ही देखते पुलिस और पीएसी के सामने ही पत्थर चले। फायरिंग की गई। अफरातफरी के साथ दहशत भरा माहौल बन गया। एक मौका तो ऐसा आया जब पुलिस वालों को जान बचाने के भाग पड़ा। जब बवाल की सूचना अधिकारियों को मिली तो तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद उपद्रव करने वालों को खदेड़ा गया। बवाल और भगदड़ में पीएसी के जवान को चोट आई है।

नूरियोसराय संभल नगर की सीमा से जुड़ा हुआ है। इसकी दूरी मात्र एक किलोमीटर है। नूरियो सराय सरकारी प्राइमरी स्कूल में राशन कोटे के लिए प्रस्ताव होना था। विकास खंड के एडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी गांव भेजे गए थे। मौके पर कोटेदार बनने के लिए दो महिला दावेदार       उभर कर सामने आईं। एक दावेदार कफीला पत्नी वसीम और दूसरी दावेदार शबनम पत्नी नफीस थीं। इन दोंनों के समर्थक एक ही परिसर में अलग-अलग बैठाए गए। इसके बाद मतदान कराया गया।
विज्ञापन


मतदान के बाद गिनती की जा रही  थी इसी दौरान टकराव हो गया। परिणाम घोषित होने से पहले ही पथराव होने लगा और कुछ ही देर में गोलियां चल गईं। भगदड़ मच गई। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात थी। पुलिस और पीएसी के जवानों ने उपद्रव करने वालों को खदेड़ा लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जो पुलिस के सामने भी भिड़ने को आगे बढ़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक अफरातफरी और भगदड़ भरा माहौल रहा। एक मौका तो ऐसा आया जब पुलिसवालों को लेने के देने पड़ गए। फायरिंग के वक्त तो जान बचाना मुश्चिल हो रहा था। हालांकि कोई पब्लिक में घायल नहीं हुआ है लेकिन पीएसी के एक जवान को चोट आई है। वह उस वक्त गिरा जब पथराव चल रहा था और पत्थर से बचने को वह झुका उसमें उसका संतुलन बिगड़ गया और उसे घुटने में चोट   लग गई। साथ के जवानों ने उसे उठाया। पंवासा के खंड विकास अधिकारी कुलदीप राना ने बताया कि कोटेदारी पर फैसला   नहीं हो सका है। अब नई तिथि लगेगी  क्योंकि जब मतदान के  बाद जब मतगणना हो रही थी तभी बवाल हो गया और कर्मचारियों को जान बचाना भारी पड़ गया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed