{"_id":"62719234a3704a5e053dc4e5","slug":"dispute-between-two-parties-over-wages-stone-firing-sambhal-news-mbd426813943","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मजदूरी के रुपयों को लेकर विवाद, पथराव-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मजदूरी के रुपयों को लेकर विवाद, पथराव-फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर काफूरपुर में ईद की नमाज के बाद मस्जिद में पुताई करने वाले रुपये लेने पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने पुताई सही ना होने की बात कहते हुए विरोध कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो गांव के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी हुई। इससे गांव में खलबली मच गई। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर काफूरपुर में मस्जिद में पंद्रह दिन पहले रंग-पुताई कराई गई थी। मंगलवार को पुताई करने वाले मजदूर ईद-उल-फितर के दिन पैसे लेने के लिए पहुंच गए। गांव के ही इसरार पुत्र कासम अली ने पुताई सही न होने की बात कहते हुए विरोध किया। जिस पर दूसरे पक्ष के आशक अली पुत्र कल्लन खां से इसरार का विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने विवाद बढ़ते देख दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कर दिया। इसके बाद इसरार चौकी जाने लगा। जब यह बात आशक अली को पता चली तो आशक अली ने इसरार अली को रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विवाद बढ़ा तो दोनों तरफ से पथराव होने लगा। मारपीट में इसरार पक्ष के मुजफ्फर व अय्यूब घायल हो गए। इसरार ने आरोप लगाया है कि आशक अली ने तमंचे से फायर किए हैं। पथराव व फायरिंग होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आते देख दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
मस्जिद की रंग पुताई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। फायरिंग किसी ओर से नहीं हुई है। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। रोशन सिंह, चौकी इंचार्ज, मढ़न।