फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute between two parties, five injured

रंजिशन दो पक्षों में विवाद, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties, five injured
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में मंगलवार सुबह दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन

एक पक्ष के सुशील कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग अचानक आए और गाली-गालौज करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट की। इसमें सुशील कुमार के अलावा उनके पिता श्याम सिंह और मां शशि वाला को चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सतवीर, साहब सिंह व जयकिशन घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के सतवीर का आरोप है कि एक वर्ष पहले उनके बेटे ने आरोपी पक्ष की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से आरोपी रंजिश मानते हैं। मंगलवार की सुबह भी इसी रंजिश के चलते मारपीट की गई है। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण करा दिया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed