फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Diseases increasing due to change in weather

मौसम में बदलाव से बढ़ रहीं बीमारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Diseases increasing due to change in weather
संभल। वर्तमान समय में दिन और रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री का अंतर है। दिन में गर्मी महसूस होने पर लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। शाम होने पर तापमान घट जाता है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बचाव ही सेहत की रक्षा करना है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार की रात में तापमान 20 डिग्री रहा था। बदलते मौसम के दौरान लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बीमार हो रहे हैं। दिन की गर्मी के दौरान ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। रात होने पर तापमान कम हो रहा है तो हल्के गर्म कपड़े भी नहीं पहन रहे। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. चमन प्रकाश ने बताया कि बदलता मौसम बीमारी का कारण बन रहा है। दिन गर्म और रात सर्द होने के चलते बुखार, सर्दी और त्वचा संबंधी बीमारी हो रही हैं। बचाव ही इस मौसम में बीमार होने से बचा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल में करीब 600 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी और त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज पहुंचे हैं। बदलते मौसम के चलते ही ज्यादातर लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से बचाव के लिए ये करें उपाय
ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें, ताजा पानी का सेवन करें।
शरीर को पूरी तरह कवर करें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
घर और आसपास गंदगी न होने दें।
ताजा खाना खाएं और बचा हुआ खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed