फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Discussion on the problems of the farmers took place in the Panchayat of Bhakiyu Asli

Sambhal News: भाकियू असली की पंचायत में हुई किसानों की समस्याओं पर चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the problems of the farmers took place in the Panchayat of Bhakiyu Asli
धनारी। भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महावा नदी का पुनर्जीवन किया जाए। छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को उजाड़ा व बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे छुट्टा पशुओं को प्रशासन द्वारा गोशाला में भिजवाया जाए। जिससे किसानों की फसल बच सके। एक फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। इसलिए किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाया जाए। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर बहादुर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, ज्ञानेंद्र यादव जयवीर सिंह, ऋषि पाल सिंह, आरती सिंह यादव, सतीश चंद्र यादव, मोरध्वज यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, जाकिर हुसैन, रामनिवास, वीरेश यादव, उमेश यादव, सोमपाल सिंह, नंद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed