फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Discussion on the contribution of MSMEs in the country's economy

Sambhal News: देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई के योगदान पर की चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the contribution of MSMEs in the country's economy
चंदौसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन संभल चैप्टर की ओर से वर्ल्ड एमएसएमई दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन बहजोई रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि के बाद सबसे बड़ा योगदान एमएसएमई का ही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्यमी फूल प्रकाश, डिवीजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल, अरविंद अरोड़ा व संजय शंखधार और परमेश्वर लाल सैनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बिजनौर चैप्टर चेयरमैन अवनीश अग्रवाल रहे। वरिष्ठ उद्यमी फूलप्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की सिंगल विंडो प्रणाली में बहुत खामियां है। निकटवर्ती राज्यों में यह व्यवस्था बहुत ही निष्पक्ष व उद्योग हित में है।
विज्ञापन

डिवीजनल चेयरमैन ने बताया कि आईआईए रोज यह चिंतन करता है कि एमएसएमई को कैसे आगे बढ़ाया जाए और देश की प्रगति में कैसे योगदान दें। बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि के बाद सबसे बड़ा योगदान एमएसएमई का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन कमल कौशल वार्ष्णेय और संचालन सचिव सुबोध गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आशीष शुक्ला, नीरज चौधरी, आशीष गुप्ता, विनीत सर्राफ, शोभित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आक्षांश वार्ष्णेय, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, संजय गुप्ता, विनय वार्ष्णेय, सुमित अग्रवाल, राजीव कृष्णा, पुनीत चौधरी, दीपक डीएस, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed