फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Disaster management training given to students

Sambhal News: छात्रों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Disaster management training given to students
सौंधन। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने छात्रों और विद्यालय के स्टाफ को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम के द्वारा उन्हें विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा के अंतर को समझाया। आपदा के निदान के लिए विभिन्न प्रणालियों के बारे में बताया। भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, बिजली गिरना, दुर्घटना आदि से त्वरित समाधान के लिए आकस्मिक स्ट्रेचर बनाना, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समुचित स्थान तक ले जाना आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना आदि में अचेत हुए व्यक्ति को सीपीआर देने की विधि समझाई। एनडीआरएफ टीम ने किसी इमारत के गिरने पर उसमें कोई व्यक्ति फंस गया है तो उसको किस प्रकार बाहर निकालें इसका भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतलों से वैकल्पिक लाइफ जैकेट बनाने की विधि और लकड़ियों के द्वारा बेहतर नाव बनाने की विधि भी समझाई गई। इस दौरान शैलेंद्र कुमार गौतम, प्रभात कुमार मिश्र, अमित त्यागी, सचिन यादव, यशपाल श्रीवास्तव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed