फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Disabled people created ruckus in the district hospital due to not getting the certificate

Sambhal News: प्रमाण पत्र न बनने पर दिव्यांगों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

Tue, 21 May 2024 05:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 21 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Disabled people created ruckus in the district hospital due to not getting the certificate
संभल। दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने से गुस्साए दिव्यांगों ने सोमवार को जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। करीब 20 मिनट तक हंगामा हुआ। इसके बाद दिव्यांग जिला अस्पताल से उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। एसडीएम से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनने की सूचना पर दिव्यांग जिला अस्पताल पहुंच गए। कई दिव्यांग एकत्रित हुए तो भीड़ लगनी शुरू हो गई। डॉक्टर अजफर कमाल ने बताया कि एकाएक दिव्यांग एकत्रित हुए तो उनसे पूछा। इस पर उन्होंने दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर देने की बात कही। दिव्यांगों को बताया गया कि आज कोई सर्टिफिकेट नहीं बनेगा और न ही रिन्यूवल होगा। इस पर दिव्यांग बिफर पड़े और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा के बाद उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सर्टिफिकेट बनवाने की मांग उठाई। इस दौरान नीलोफर, फरमान, मुनीफ, महरून, मोहम्मद मसूरी, इकराम, इशरत, आलिया आदि रहे। इस मामले में डॉ.अजफर कमाल ने कहा कि सर्टिफिकेट बनाने संबंधी कोई आदेश नहीं था। जब भी शिविर लगता है तो आदेश आता है और हम उसके अनुसार शिविर लगाकर सर्टिफिकेट बनाते हैं। दिव्यांगों को यह बात बता दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed