फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DIOS raids St. Mary's, Uttarakhand books were being taught

Sambhal News: सेंट मेरी पर डीआईओएस का छापा, पढ़ाई जा रही थीं उत्तराखंड की किताबें

Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
DIOS raids St. Mary's, Uttarakhand books were being taught
संभल। नगर के चर्चित सेंट मेरी स्कूल में बुधवार को एसडीएम वंदना मिश्रा और डीआईओएस श्यामा कुमार ने छापा मारा। इस दौरान शिक्षक उत्तराखंड समेत कई राज्यों की किताबों से पढ़ाई कराते मिले। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट तैयार की है। जनपदीय समिति की बैठक के बाद कार्रवाई संबंधी प्रक्रिया लागू होगी।
विज्ञापन

अभिभावकों के माध्यम से निजी स्कलों में प्रबंधन की मनमानी, निर्धारित दुकानों से कोर्स और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने की लगातार शिकायतें जिला प्रशासन तक पहुंची हैं। जिसके बाद जनपदीय शुल्क नियामक समिति ने सभी स्कूलों की जांच कराने का निर्णय लिया है। बुधवार को एसडीएम वंदना मिश्रा और डीआईओएस श्यामा कुमार नगर के सेंट मेरी स्कूल पहुंचे। दोनों ने करीब दो घंटे तक नर्सरी से इंटरमीडिएट कक्षाओं तक में जांच की।
विज्ञापन

हैरानी तब हुई, जब कक्षा 11 में बैठे कई विद्यार्थी जिले के डीएम और एसपी का नाम नहीं बता पाए। उनसे तहसील, ब्लॉक आदि के बारे में जाना लेकिन यह जानकारी भी वे नहीं दे सके। स्कूल परिसर से कई ऐसे प्रकाशकों की पुस्तकें बरामद हुईं हैं, जो गलत हैं। यह उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्यों से पहुंचीं थीं। इन्हें कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस श्यामा कुमार का कहना है कि सभी जांच अधिकारी अपनी-अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सभी की जांच रिपोर्ट मिलते ही जनपदीय शुल्क नियामक समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में होगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय के बाद ही कार्रवाई संभव है।

बिना अनुमति स्कूल में निर्माण कार्य को बंद कराया
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि स्कूल में बिना अनुमति निर्माण कार्य चल रहा है। एसडीएम ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और इस संबंध में नोटिस जारी किया है। जिसमें स्कूल प्रबंधन को 17 अप्रैल को उनके कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज दिखाने को कहा गया है।

आरटीई का पालन न आरक्षण का
डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि स्कूल में आरटीई के नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। बीते दो साल में एक भी प्रवेश आरटीई के तहत नहीं दिए गए। जबकि अन्य अनुसूचित जाति के मामले में आरक्षण तय है। इसके सापेक्ष भी कोई प्रवेश नहीं दिए गए हैं। सभी मामलों की गहनता से जांच होगी। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोट
स्कूलों में मनमानी की जांच हो रही है। रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जिला स्तरीय समिति इस पर निर्णय लेगी। निर्माण कार्य भी गलत तरीके से होता मिला है। बिना मैप स्वीकृत कराए बिल्डिंग बनाई गई है। संबंध में नोटिस जारी करके दस्तावेज मांगे हैं। -वंदना मिश्रा, एसडीएम, संभल


कोट
स्कूलों में मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। नियमों के दायरे में रहकर स्कूलों को पढ़ाई सुनिश्चित करनी पड़ेगी। कहीं भी उल्लंघन मिलेगा तो उस पर कार्रवाई तय है। सेंट मैरी स्कूल में निरीक्षण करके नियमों के उल्लंघन के मामले ही देखे गए हैं। -श्यामा कुमार, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed