फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DIOS admitted that books of private publishers are being taught in most of the schools

Sambhal News: डीआईओएस ने माना, अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई जा रहीं निजी प्रकाशकों की किताबें

Fri, 18 Apr 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 18 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
DIOS admitted that books of private publishers are being taught in most of the schools
संभल। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई। जिसमें सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूलों में गड़बड़ियों की चल रही जांच पर चर्चा की गई। स्कूलों की जांच के लिए नियुक्त 22 अधिकारियों ने रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि गड़बड़ी हैं लेकिन कार्रवाई सभी स्कूलों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि सीबीएसई के 32 और आईसीएसई के दो स्कूलों में निर्धारित एनसीईआरटी, एससीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों का प्रयोग हो रहा है या नहीं, संस्थाओं द्वारा छात्र-छात्राओं से लिए जाने वाले शुल्क, यूनिफॉर्म और अन्य बिंदुओं पर जांच हो रही है। सभी विद्यालयों के एक-एक अधिकारी को लगाया गया है। ऐसे में 34 अधिकारियों में से 22 अधिकारियों ने विद्यालयों की रिपोर्ट सौंपी है। विद्यालय वार गहन समीक्षा की गई है।
विज्ञापन

बताया कि अधिकांश विद्यालयों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें संचालित होना संज्ञान में आया है। विद्यालयों में बिना जिला शुल्क नियामक समिति के अनुमोदन के शुल्क बढ़ोतरी का मामला भी संज्ञान में आया है। डीएम ने कहा कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से वार्ता करें। साथ ही जिन विद्यालयों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है, वह आ जाए। सभी विद्यालयों की रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निर्णय लेने को लेकर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने आगामी बैठक के लिए सीडीओ व एडीएम को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम वंदना मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार, हिंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना, बबीता पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed