फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   digri college teacher bole- kamishner k barabr vetanmaan, objorber banayen

डिग्री कॉलेज टीचर बोले- कमिश्नर के बराबर वेतनमान, ऑब्जर्वर बनाएं

Sun, 08 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 08 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे करीब जिलाधिकारी भूपेंद्र एस. चौधरी को सौंपे गए ज्ञापन में एसएम डिग्री कालेज के प्रवक्ताओं का कहना था कि आगामी विधानसभा के चुनाव में एसएम डिग्री कालेज के शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए अथवा अपरिहार्य स्थिति में समूह क श्रेणी सेवा के अनुरूप पीठासीन अधिकारी से उच्च पदों पर जैसे माइक्रो ऑब्जर्वर तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाकर ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में आए प्रवक्ता डा. पवन यादव का कहना था कि एसएम डिग्री कालेज चंदौसी के शिक्षकों की ड्यूटी लोकसभा, विधानसभा व सामान्य चुनावों में पीठासीन के पद पर लगा दी जाती है, जो उनके ग्रेड वेतन व वेतनमान के अनुरूप नहीं है। डिग्री कालेज के शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता व ग्रेड वेतन व वेतनमान संभल जिले में पीठासीन अधिकारी से ऊपर के पदों पर निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकांश अधिकारियों से अधिक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह बात सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को संबोधित अपने पत्र में भी लिखी है कि महाविद्यालयों के प्राध्यापक समूह क श्रेणी में हैं। इसलिए चुनाव में इन शिक्षकों की ड्यूटी समूह क श्रेणी सेवा के अनुरूप लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में एसएम कालेज के शिक्षकों में डा. एपी सिंह, डा. एचएन पांडेय, डा. विनय पांडेय, डा. एके अस्थाना, डा. राजीव अग्रवाल, डा. हेमंत सक्सेना, डा. जितेंद्र कुमार, डा. दीप श्रीवास्तव व डा. शांतिस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed