फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Digging of Rasodak well has started, municipality will restore it to its ancient form

Sambhal News: रसोदक कूप की खोदाई शुरू, पालिका प्राचीन रूप में संवारेगी

Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Digging of Rasodak well has started, municipality will restore it to its ancient form
सरायतरीन के मोहल्ला दरबार में कूप की खुदाई के दौरान लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विज्ञापन

संभल। सरायतरीन के मोहल्ला दरबार में स्थित जामा मस्जिद के नजदीक रसोदक कूप की खोदाई का कार्य पालिका द्वारा शुरू करा दिया गया है। पालिका इस प्राचीन कूप का जीर्णोद्धार कराएगी। पालिका की टीम ने जेसीबी से कूप की साफ सफाई कराई है। इसमें लोग कूड़ा डाल रहे थे। यह कूप जिले के सभी कूप में सबसे बड़ा है। इस कूप का उल्लेख स्कंद पुराण में भी मिलता है। प्रशासन ने 68 तीर्थों में से 58 तीर्थ चिह्नित कर लिए हैं। इसके अलावा सभी 19 कूप भी चिह्नित किए जा चुके हैं।
पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी शुक्रवार की दोपहर टीम के साथ सरायतरीन के रसोदक कूप पहुंचे। यहां जेसीबी से कूप की खोदाई का कार्य शुरू कराया। ईओ ने बताया कि कूप का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। अभी तक कूप में लोग कूड़ा कचरा फेंक रहे थे। रखरखाव न होने की वजह से आसपास भी गंदगी एकत्र थी। इसे साफ किया गया, इसके साथ ही खोदाई भी शुरू कर दी गई है। इसके बाद कूप का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि रसोदक कूप का उल्लेख स्कंद पुराण में मिलता है। इसे प्राचीन 68 तीर्थों में से एक माना गया है। पुराण में उल्लेख है कि यह ऐसा कूप है जिसके जल में स्नान और सेवन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मालूम हो पालिका तीर्थ और कूप संवारने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में रसोदक कूप की खोदाई शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका शहर के अन्य कुएं भी संवार रही
पालिका ने शहर के तीर्थ और कूप संवारने के लिए योजना तैयार की है। इस समय तीन तीर्थ को संवारने का कार्य चल रहा है। कूप भी संवारे गए हैं। कुएं को संवारने के लिए भी अभियान चल रहा है। 10 से कुओं की सफाई कराकर उनको लोहे के जाल से कवर करा दिया गया है। जिससे वह सुरक्षित रहें। ईओ ने बताया कि तीर्थ और कूप जल संरक्षण के लिए अहम रहे हैं। इसलिए इनको पुनर्जीवित किया जा रहा है।
संभल कल्कि त्रिनेत्र समिति की बैठक में सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
बवाल के बाद से चेते पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने संभल कल्कि त्रिनेत्र समिति का गठन किया है। इस समिति की शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि बैठक में सुरक्षा के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। शहर में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं उनको लेकर भी चर्चा की गई है। डीएम ने बताया कि 2.50 करोड़ की डीपीआर तैयार की है। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। जिससे शहर पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस बैठक में संभल कल्कि देवतीर्थ समिति के साथ भी तीर्थ और कूप पर चर्चा हुई है।

कोट
- रसोदक कूप की खोदाई संभल पालिका द्वारा शुरू कराई है। हम लगातार तीर्थ और कूप को संवारने के लिए काम करा रहे हैं। 58 तीर्थ चिह्नित कर लिए हैं। सभी 68 तीर्थ चिह्नित कर संवारे जाएंगे।-डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article