फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Difficult to get out of the main roads in Mehua Hasanganj

Sambhal News: मेहुआ हसनगंज में मुख्य रास्तों से निकलना मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Difficult to get out of the main roads in Mehua Hasanganj
बबराला(संभल)। गांव मेहुआ हसनगंज में नालियों की सफाई नहीं होने से गांव के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह जलभराव है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन




जलभराव की समस्या से निजात के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायतें की गईं, लेकिन किसी ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं किया है। बरसात के मौसम में हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। उस समय पानी भरने से रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से भी जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की गई, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। सफाई कर्मी के गांव में न आने से नालियां बंद पड़ी हैं, जिससे गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सचिव को भेजकर जानकारी की जाएगी और गांव की स्थिति देखकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed