फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Diet spokesperson will prepare papers for annual examination of council schools

Sambhal News: डाइट के प्रवक्ता तैयार करेंगे परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के पेपर

Sat, 09 Mar 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Diet spokesperson will prepare papers for annual examination of council schools
चंदौसी। जिले में परिषदीय विद्यालयों में होने वाली वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। इन वार्षिक परीक्षाओं के पेपर काे जिला स्तर पर डायट के प्रवक्ता तैयार करेंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। विभाग ने इसके लिए मॉडल पेपर भी तैयार किए है।
विज्ञापन

इस बार परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 16 से 21 मार्च के बीच होगा। जिले के करीब 1280 विद्यालयों में लगभग एक लाख 80000 हजार बच्चे इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। शासन के अनुसार कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी। कक्षा दो व तीन में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 50-50 फीसदी होंगे। कक्षा चार- पांच में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 30- 70 फीसदी होंगे। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित होगी। इसमें पूरे नंबर लिखित परीक्षा के ही दिए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रश्नपत्र 14 मार्च तक विद्यालयों को उपलब्ध कराएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि लिखित परीक्षा ढाई बीएसए चंदशेखर ने बताया कि मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार तय करेंगे। कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन विद्यालय के ही शिक्षक करेंगे। कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। वार्षिक परीक्षाफल जारी करने के समय छात्र-अभिभावकों की बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें मूल्यांकन की गई कॉपियां दिखाई जाएंगी और इसके बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed