{"_id":"5a0217df4f1c1b6a678ba278","slug":"dhund-se-yatayat-badhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में धुंध छा जाने से यातायात की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में धुंध छा जाने से यातायात की रफ्तार थमी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
युवती के शव के ऊपर से गुजरती ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदलते ही आसमान में धुंध छा गई। मंगलवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। जल्दी ही दिन ढल गया। सुबह के समय कई घंटे तक यातायात की रफ्तार पर ब्रेक रहा। आधा घंटे का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा हुआ। वहीं हाईवे और मुख्य मार्गों पर धुंध के चलते वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। सरकारी स्कूलों में उपस्थिति प्रभावित हुई।
मंगलवार को दिन निकलते ही कोहरा छा गया। दिन आगे बढ़ा और धुंध गहरी होती चली गई। शाम होते-होते धुंध और घनी हो गई। अंधेरा सा छा गया। वाहन चालकों ने लाइट जलाकर वाहन चलाए। मुरादाबाद रोड पर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई घंटे तक बसों की रफ्तार धीमी रही। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बसों में यात्री कम निकले।
अन्य दिनों की तुलना में आमदनी कम रही। इस बीच भूगोलविद् डा.पुनीत चौधरी का कहना है कि वातावरण में दिन भर छाई रही धुंध बढ़ते प्रदूषण का असर है। चंदौसी संभल आ रहे बादाम सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से आधा घंटे में आ जाते थे लेकिन मौसम खराब होने और धुंध छा जाने से एक घंटा लग गया। इस दौरान हादसे का भी खतरा रहा। गुन्नौर से राजस्व विभाग के कर्मचारी हंसराज ने कहा कि खराब मौसम के चलते दिन भर कामकाज प्रभावित रहा। अन्य दिनों की तुलना में फरियादी कम आए।