फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dharna strategy made for 18 point demands

Sambhal News: 18 सूत्री मांगों को लेकर धरने की बनाई रणनीति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dharna strategy made for 18 point demands
बहजोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक जिला स्तरीय बैठक बीएसए दफ्तर परिसर में हुई। इसमें आगामी 4 सितंबर को बीएसए दफ्तर परिसर में लगने वाले धरने को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। शनिवार को शाम हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि धरना शिक्षकों के अस्तित्व को बचाने के लिए है।
विज्ञापन

शिक्षकों की पुरानी पेंशन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है, जबकि हाल ही में चार-पांच राज्यों ने अपने यहां पुरानी पेंशन लागू कर दी है। पुरानी पेंशन समेत शिक्षकों की 18 सूत्री मांगों में राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा, प्रतिकर अवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश, उपार्जित अवकाश, सामूहिक बीमा की राशि 10 लाख करना, विद्यालय का समय माध्यमिक स्कूलों की तरह 5 घंटे करना, ऑनलाइन कार्य के लिए विद्यालय में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति, जिले के अंदर स्थानांतरण, प्रत्येक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी व चौकीदार की नियुक्ति शामिल है। संचालन लायक सिंह यादव ने किया। इस बीच मुकेश गोयल, अनिल शर्मा, सुभाष यादव, नितिन कुमार चौधरी, ऋषिपाल सिंह, गोपाल शर्मा, बाबू खां, आफ़ताब आलम व पूनम भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed