{"_id":"fe456747aa71900dbaf1eefcace68159","slug":"dharna-pradarshan-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय को लेकर व्यापारियों-वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय को लेकर व्यापारियों-वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय को लेकर जिला निर्माण मंच का प्रदर्शन जारी है। मंच लगातार चंदौसी अथवा बहजोई के बीच हाइवे पर जिला मुख्यालय की मांग करता आ रहा है। गुरुवार को जिला निर्माण मंच को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अपना समर्थन दिया।
अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने तहसील गेट पर नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। मंच के संयोजक विनोद शर्मा ने कहाकि जब पूरा जनपद पंवासा में जिला मुख्यालय का विरोधी है, तो जनभावनाओं की अनदेखी कर प्रदेश सरकार वहां मुख्यालय के लिए क्यों प्रयासरत है।
विज्ञापन
पंवासा में मुख्यालय बनना किसी के लिए सुविधाजनक नहीं है। पंवासा मुख्यालय की अधिसूचना को निरस्त किया जाए। तहसील बार अध्यक्ष अमर सिंह ने कहाकि हाइवे को छोड़कर हमें मुख्यालस किसी भी स्थान में स्वीकार नहीं है मझावली मिल को अधिग्रहण कर मुख्यालय बनाया जाए।
विज्ञापन
व्यापारी कृष्ण गोपाल, प्रवीण रत्नम, नरेश चंद्र अग्रवाल, सागर गुप्ता प्रेम ग्रोवर, विनोद गोयल ने कहाकि चंदौसी को जिला नहीं बनाया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मंच जब भी अपील करेगा व्यापार मंडल बाजार बंद कर उसे समर्थन देंगे।
प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह, शिवओम शर्मा, मुकेश कुमार, छत्रपाल सिंह, विनोद प्रिंस, राघव सिंह, अशोक शर्मा, रुकमेश बंधु, विपिन गुप्ता, राकेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, प्रभात कृष्णा, प्रजीत लालू, राजीव हाजी शामिल रहे।
चंदौसी जिला बनाओ युवा संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार एडवोकेट ने कहाकि पंवासा में जिला मुख्यालय किसी को भी स्वीकार्य नहीं है, ऐसे में मझावली के पास ही मुख्यालय बनाना चाहिए।