फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees take bath in the Ganges on Magh Purnima

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees take bath in the Ganges on Magh Purnima
बबराला/चंदौसी। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने राजघाट गंगा घाट पर पहुंच गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। गंगा घाट पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। गंगा में स्नान करने का क्रम शाम तक जारी रहा। गंगा घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

बुधवार को माघ पूर्णिमा होने पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही राजघाट के गंगा घाट पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। गंगा घाट पर पहुंच श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मंदिरों में पहुंच पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगा घाट पर लगे मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की। बुधवार की सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु निजी वाहनों, रोडवेज बस व प्राइवेट वाहनों से राजघाट रवाना हुए। देर शाम तक श्रद्धालुओं का राजघाट से लौटने का क्रम जारी बना रहा। इसके अलावा बहजोई, डिबाई, इस्लामनगर, बिलारी आदि क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed