फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees offered sacrifices in the 11 Kundiya Maha Yagya and sought peace and happiness

Sambhal News: 11 कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति, मांगी सुख-शांति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered sacrifices in the 11 Kundiya Maha Yagya and sought peace and happiness
धनारी। गांव कृतियां के शिव मंदिर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे दो दिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर अवगुण त्यागने का संकल्प लिया। यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रविवार को गांव कृतिया के शिव मंदिर पर चल रहे 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शक्ति पीठ के साधकों ने पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धालुओं को विधिवत रूप से यज्ञ में आहुति दिलवाई। आहुति देने के बाद श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख शांति और राष्ट्र कल्याण की भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन

गायत्री पीठ के सदस्य सूरजपाल सिंह ने बताया कि गायत्री मंत्र चारों वेदों का सार है। वेदों में पहले ही लिख दिया गया कि संभल की पावन भूमि पर भगवान अवतार लेंगे और पापियों का अंत होगा। इसलिए अपने अंदर फैली कुरीतियों को दूर कर भगवान के ध्यान में लग जाएं। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं ने खीर, पूरी और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर किया। इस मौके पर ज्योति कुमारी, देव कुमार, नेक सिंह, शिशुपाल, विनोद कुमार राघव, सूरजपाल राघव, सर्वेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, देवकी शर्मा, ललित शर्मा, मनीष राघव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed