फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees enthusiastically circumambulated the shrine, chanting slogans in praise of Shri Kalki.

Sambhal News: श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक की तीर्थ परिक्रमा, गूंजे श्री कल्कि के जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees enthusiastically circumambulated the shrine, chanting slogans in praise of Shri Kalki.
संभल। 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति की ओर से रविवार को श्रद्धालुओं ने तीर्थों की परिक्रमा की। परिक्रमा में संभल के अलावा बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, चंदौली आदि के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न तीर्थों का दर्शन पूजन करके पुण्य कमाया। श्री कल्कि के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

आदमपुर मार्ग पर गांव बेनीपुर चक में स्थित प्राचीन श्री वंशगोपाल तीर्थ पर रविवार को सुबह श्रद्धालुओं ने संभलेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया। पौराणिक कदम्ब वृक्ष की परिक्रमा लगाई। जिसके बाद महंत भगवतप्रिय महाराज ने भगवा ध्वज दिखाकर परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ किया। जय कल्कि, जय जगत्पते, पद्मपति जय रमापते के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने भुवनेश्वर तीर्थ पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं रुद्राष्टकम पाठ किया। नैमिषारण्य तीर्थ पर स्नान, ध्यान, तर्पण किया। बाबा क्षेमनाथ की समाधि पर आरती की।
विज्ञापन

महंत बालयोगी दीनानाथ महाराज ने श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान हल्लू सराय के छात्र-छात्राओं तथा श्रद्धालुओं को संभल के दिव्य महात्म्य की विस्तार से जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने भवानीपुर शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद प्राचीन श्री वंशगोपाल तीर्थ पर परिक्रमा पूर्ण की। यहां श्री श्री 68 तीर्थ, 19 कूप कीर्तन सेवा समिति द्वारा भव्य संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विकास कुमार वर्मा, रामकिशन ठकराल, सौरभ गुप्ता, अमित शुक्ला, राकेश वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed