{"_id":"655d0ca932084c3f180f36e7","slug":"devotees-dance-to-the-hymns-in-shri-kalki-mahotsav-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-5152-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव में भजनाें में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव में भजनाें में झूमे भक्त
Wed, 22 Nov 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक जोगिन्द्र चंचल द्वारा मधुर भजनों का गायन किया गया। इससे पूर्व विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें मुख्य यजमान संजीव त्यागी जी और लव कुश शर्मा रहे। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है भजन से जागरण का शुभारंभ किया गया। इसके बाद ऊंचे पर्वत पे रानी मां ने दरबार लगाया है। तूने मुझे बुलाया शेरावालिए में आया में आया शेरावालिए, एक बार मां आ जाओ फिर आकर चली जाना भत्तों ने बुलाया तुम्हें आना ही होगा। दुनिया में देव हजारों हैं बजरंग वली का क्या कहना इनकी शक्ति का क्या कहना इनकी भक्ती का क्या कहना और तू भीख न देगी तो में शोर मचा दुंगा हर मांगने वाले को तेरा पता बता दूंगा आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जोगिंदर चंचल के साथ हरप्रीत सिंह, अन्नू चड्डा, मनीष मस्ताना शामिल रहे। जागरण में शामिल झांकी शंकर भगवान, माता काली और राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। जय माता दी और जय श्री कल्कि के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान श्री कल्कि मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, स्वामी नवीनानंद जी महाराज, रामबालक दास जी महाराज, कल्याण देव जी महाराज, पूर्व आईएएस उषा रमन त्रिपाठी, फरीदाबाद हरियाणा से विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, इतरत हुसैन बाबर, राघवेन्द्र शर्मा, अजीत त्यागी आदि मौजूद रहे।
आज होगा कवि सम्मेलन व मुशायरा
श्री कल्कि मंच पर चौथे दिन सांस्कृतिक संध्या में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन एवं मुशायरा होगा। इसमें देश के नामचीन शायर और कवि शामिल होंगे। इसमें मुख्यरूप से पदमश्री डॉ सुनील जोगी, विनीत पाण्डेय, सुदीप भोला, हास्य व्यंग कवि श्लेष गौतम समेत कई कवि व शायर आने हैं।
108 कुण्डीय श्री कल्कि महायज्ञ में दी गईं आहूतियां
संभल। कल्कि महोत्सव के तीसरे दिन सुबह में 108 कुण्डीय श्री कल्कि महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वेदी पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ भोपाल सेआए नवीनानन्द जी महाराज दतिया से आए महंत रामदूत दास जी महाराज, अयोध्या से पधारे स्वामी रामबालक दास त्यागी जी, स्वामी कल्याण देव जी महाराज, अवधेशानंद जी महाराज, भोले शिंह त्यागी आदि मौजूद रहे।