फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   devotee of worship of shilputtri

नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की आराधना को मंदिरों पर उमड़े भक्त

Mon, 19 Mar 2018 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 19 Mar 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
devotee of worship of shilputtri
मां चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही। विधि विधान से आराधना करके मनौती मांगी। भक्तों ने व्रत रखे। शाम को आरती के वक्त भी मंदिरों पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन



रविवार को नवरात्र के पहले दिन पूजा अर्चना के लिए घर-घर में मां दुर्गा की चौकी स्थापित की गई। विधि विधान से कलश स्थापना के बाद पूजा अर्चना की। सुबह के वक्त मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही। शहर के हल्लू सराय स्थित मां चामुंडा मंदिर, हयातनगर के चामुंडा मंदिर और घुंघावली के चामुंडा मंदिर पर भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया भक्तों के पहुंचने का सिलसिला बढ़ा। बच्चे, महिलाएं सभी कतारबद्घ होकर पूजा कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। दिनभर महिलाओं ने समूह में छंद गाकर मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने व्रत रखकर उपासना की। हर तरफ भक्ति का माहौल दिखा। शहर के अलावा सौंधन, असमोली, सिंहपुरसानी, पवांसा, खिरनी के देवी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। शाम हुई तो भक्तों ने फिर से मंदिरों का रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहां आरती में हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया। इस बीच मंदिरों पर भक्तों की सुरक्षा के इंतजाम दिखे। महिला भक्तों की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबिलों की ड्यूटी लगाई गई थी। यह हरेक गतिविधि पर नजर रख रही थीं।चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गए। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में सुबह से ही भीड़ लगनी शुरु हो गई। सभी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत रखे। नवरात्र के चलते मंदिरों की विशेष साफ सफाई की गई।


चैत्र नवरात्र की कई तैयारियां हो रही थी। रविवार को सुबह से भक्तों की प्रमुख देवी मंदिरों पर लंबी लंबी लाइनें लग गई। शहर के मौलागढ़ स्थित प्राचीन कंकाली देवी मंदिर, रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, ब्रह्म बाजार स्थित गंगादेवी मंदिर, गोलागंज स्थित देवी मंदिर, सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर, गौशाला रोड स्थित पूर्णागिरि देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरु हो गई जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की और व्रत रखा।

सुबह छह बजे से शुरु हुआ पूजा अर्चना का क्रम अपराह्न एक बजे तक चलता रहा है।  इस दौरान शहर के देवी मंदिरों की विशेष साफ सफाई की। घरों में भी महिलाओं ने कलश की स्थापना की और मां की ज्योत जलाकर पूजा अर्चना कर व्रत रखा। व्रत रखकर महिलाओं ने घर में भजन कीर्तन कर मां का गुणगान किया।


शाम को भी श्रद्धालु देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।रविवार को सुबह तड़के से ही नगर के मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पर देवी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर मन्नत मांगी। फैक्ट्री कालोनी स्थित श्रीदेवधाम मंदिर, शीतला माता मंदिर, काली माता मंदिर, चामुंडा मंदिर व मां संतोषी मंदिर आदि पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सिटी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार मय पुलिस फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था में नवरात्र में पूजा-अर्चना की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed