फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Development work will be done in the district with Rs 260.87 crore

जिले में 260.87 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the district with Rs 260.87 crore
चंदौसी/बहजोई। जिला योजना समिति 2021-22 की बहजोई कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चर्चा के बाद संभल जनपद में 260.87 करोड़ रुपये के विकास की कार्य योजना के प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

जिला योजना की बैठक में सभी विभागों के विकास कार्यों के प्रस्तावों की जानकारी दी गई। जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अन्य प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद विकास कार्यों को स्वीकृति दी। बलदेव सिंह औलख ने बताया कि सरकार अंत्योदय तक विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और उन्हें गुणवत्ता परक पूरा कराने के निर्देश दिए। यहां संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क प्रतिनिधि जियाउर रहमान बर्क ने सड़कों के प्रस्ताव पर सवाल उठाया। जिसमें एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच सड़कें के निर्माणाधीन एवं 252 लाख की सड़कों का प्रस्ताव पास और विशेष मरम्मत के लिए 40 सड़कें स्वीकृत हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं संभल के विधानसभा असमोली क्षेत्र से सपा विधायक पिंकी यादव के प्रतिनिधि ने नवीन सड़कों पर लगाए जाने वाले बोर्डों के बारे में चर्चा की। जनप्रतिनिधि ने खेल विभाग के बजट, स्टेडियम, खेल पट्टी, दौड़ पट्टी पर चर्चा की। साथ ही जनप्रतिनिधि ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के बजट के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
बैठक में कृषि विभाग के 18 लाख, पशुपालन विभाग के 79.77 लाख, दुग्ध विभाग 95.13 लाख, सहकारिता विभाग 200 लाख, वन विभाग 194.11 लाख, ग्रामीण रोजगार मनरेगा 8402.75 लाख, पंचायती राज 104 लाख रुपये, निजी लघु सिंचाई 385.99 लाख रुपये, राजकीय लघु सिंचाई 40.60 लाख रुपये, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत नेडा 14.20 लाख रुपये, सड़क एवं पुल 8055.10 लाख, पर्यटन 80 लाख रुपये, प्राथमिक शिक्षा 100.10 लाख रुपये, माध्यमिक शिक्षा 763.7 लाख रुपये, प्राविधिक शिक्षा 91 लाख रुपये, प्रादेशिक विकास दल एवं खेलकूद 51.58 लाख रुपये, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य 270 लाख रुपये, होम्योपैथिक चिकित्सा 45 लाख रुपये, आयुर्वेदिक चिकित्सा 52.08 लाख, यूनानी चिकित्सा 15 लाख रुपये, ग्रामीण आवास 831.60 लाख रुपये, नगरीय पेयजल योजना 146.50 लाख रुपये, अनुसूचित जाति कल्याण 253.45 लाख रुपये, पिछड़ी जाति कल्याण 194.05 लाख रुपये, अल्पसंख्यक कल्याण 269.54 लाख रुपये, समाज कल्याण 364.85 लाख रुपये, शिल्पकार प्रशिक्षण 112 लाख रुपये, समाज कल्याण 2289.06 लाख रुपये, दिव्यांगजन सशक्तीकरण 461.38 लाख रुपये, महिला कल्याण 1202.40 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं।
इन विभागों की ओर से नहीं रखे गए विकास के प्रस्ताव
सिंचाई एवं जल संसाधन, सामुदायिक विकास (ग्राम्य विकास), रेशम उद्योग, खेलकूद, परिवार कल्याण, ग्रामीण स्वच्छता पंचायत, पुल्ड आवास, जनजाति कल्याण, सेवा योजन, पुष्टाहार।
एक्सईएन को निर्देश, बढे़ बिलों को जल्द ठीक कराएं
बैठक में संभल सांसद प्रतिनिधि जियाउर रहमान ने विद्युत पर चेकिंग एवं बढ़ा हुआ बिल आदि को लेकर चर्चा की।
प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन विद्युत को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बढ़े बिलों को ठीक किया जाए। विद्युत से संबंधित कोई समस्या जनमानस को नहीं होनी चाहिए।
चंदौसी की सड़कों का उठाया मुद्दा
बनिया खेड़ा डॉ. सुगंधा ने चंदौसी खराब सड़कों को लेकर चर्चा की। एक्सईएन जलनिगम ने बताया कि चंदौसी को सात जोन में बांटा गया है। जिसमें दो पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पांच पर शीघ्र ही गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
प्रचार प्रसार कर बीमारियों को लेकर ग्रामीणों करें जागरूक : डा. अनामिका यादव
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने डेंगू और कोविड-19 की समस्या को लेकर सवाल किए। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने सीएमओ निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम वासियों एवं ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार कर जनमानस में जागरूकता अभियान चलाया जाए। समय समय पर छिड़काव व शिविर लगाकर उपचार की व्यवस्था की जाए। डीएम अपने अधिकारियों के साथ टीम बनाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें।

बैठक में ये भी रहे उपस्थित
जिलाधिकारी संजीव रंजन, संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद, सांसद बदायूं के प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा, विधायक प्रतिनिधि असमोली, मुख्य विकास अधिकारी श्री उमेश कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अजय कुमार सक्सेना, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री रमेश चंद्र, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed