फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   development work stopped due to ban on account

बसल ग्राम पंचायत बैंक खाते पर रोक, प्रधान ने सीएम से की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
development work stopped due to ban on account
संभल। ग्राम पंचायत बसला के विकास कार्यों के दौरान ही बैंक खाते पर रोक लगा दी। ऐसे में धनराशि की निकासी रुक गई है। जिसके चलते विकास कार्य भी रुक गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस संबंध में अधिकारी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। एक व्यक्ति के दबाव में खाते पर रोक लगाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव बसला ग्राम पंचायत के बैंक खाते पर रोक लगा दी गई है। शिकायती पत्र में बसला के नामित ग्राम प्रधान जगदीश ने बताया है कि गांव के प्रधान अनिल कुमार का 8 सितंबर 2019 को निधन हो गया था। प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। गांव के विकास कार्य ठप होने पर पवांसा के सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सदस्यों ने खुली बैठक की। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों ने उनके समर्थन में प्रस्ताव पास किया। जिसके बाद वैधानिक तरीके से उन्हें नामित प्रधान का दायित्व दिया गया। जिसके सभी दस्तावेज पूरे हैं। ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी मिलने के बाद से गांव के विकास कार्य शुरू कराए गए। जिसमें शौचायल निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताय कि अचानक 8 जनवरी को खाते पर रोक लगा दी। इसकी शिकायत ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक की गई। लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हुई। प्रधान का आरोप है कि प्रशासन ने गलत ढंग से खाते पर रोक लगाई है। प्रधान का आरोप यह भी है कि प्रशासन ने कानपुर निवासी एक व्यक्ति के दबाव में ऐसा किया है। आरोप है कि दबाव बनाने वाला व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताता है। जिसके चलते प्रशासन उसकी सुनवाई नहीं कर रहा। प्रधान ने ग्राम पंचायत का खाता बहाल कराने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। वहीं जब इस संबंध में डीपीआरओ जाहिद हुसैन से जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed